हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी ट्रेन मैनेजर विक्रांत तोमर ने मुरादाबाद में किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर का चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मचा है जिसकी शादी सात फरवरी को होनी थी।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा निवासी विक्रांत तोमर पुत्र गिरधर तोमर एक महीने पहले मुरादाबाद में तैनात था जिसका तबादला हापुड़ हो चुका था लेकिन इसके बाद भी वह अपने चार दोस्तों के साथ मुरादाबाद में एक किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार को गरीब रथ ट्रेन से उतरकर वह अपने कमरे पर पहुंचा जहां उसने रस्सी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। ट्रेन मैनेजर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093


























