
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी 40 वर्षीय राम वर्मा पुत्र दिनेश कुमार पैदल 132 किलोमीटर की पदयात्रा कर सोनीपत-पानीपत के बीच में स्थित चुलकाना धाम पहुंचे जहां उन्होंने मंगलवार को दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
राम वर्मा ने बताया कि हरियाणा के चुलकाना पानीपत में चुलकाना धाम स्थित है। श्री श्याम बाबा चुलकाना धाम के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर की काफी मान्यता है। चुलकाना धाम की पदयात्रा राम वर्मा ने सोमवार की रात शुरू की जो 132 किलोमीटर का पैदल सफर कर मंगलवार को मंदिर पहुंचे जहां दर्शन करने के पश्चात वह हापुड़ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी राम वर्मा ने 2022 में पैदल पदयात्रा की थी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































