
हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया। पत्नी ने दिल्ली के नंदन नगरी थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके के सुंदर नगरी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 22 अप्रैल 2025 को हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति महिला को मायके छोड़ गया और लेने नहीं आया। 30 जनवरी को आसिफ ने महिला को व्हाट्सएप पर ट्रिपल तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने 112 डायल कर पुलिस को अवगत कराया और अगले दिन तीन फरवरी को दिल्ली के नंद नगरी थाने में जाकर बयान दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















