हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फरीदपुर गोएना निवासी 42 वर्षीय राजू की गाजियाबाद में चौधरी मोड़ फुल मार्केट के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। राजू मारुति वैन चलाते थे जिनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च की शाम को राजू वैन लेकर गाजियाबाद गए हुए थे। चौधरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मृतक का मोबाइल निकाल कर उसके भतीजे मुकेश कुमार को कॉल किया जो मौके पर पहुंचा लेकिन अगले दिन उपचार के दौरान अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया। गाजियाबाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से


























