
हापुड़ निवासी दंपति हरिद्वार में सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ के गांव सरावा निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। व्यक्ति के पिता ने हरिद्वार के ज्वालापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के गांव सरावा के रहने वाले तुषार त्यागी पुत्र राकेश त्यागी अपनी पत्नी अंजलि के साथ हापुड़ से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल जमालपुर कला कनखल जा रहा था। ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास पहुंचते ही बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तुषार और अंजलि घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान अंजलि की मौत हो गई जबकि तुषार का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851






























