
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के लोनी कोतवाली पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी के पास से हापुड़ के मजीदपुरा निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है। आसिफ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस अशोक विहार कॉलोनी के पास निठोरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी उसने हापुड़ निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500





























