हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव अरखपुर निवासी आस मोहम्मद समेत तीन को दक्षिण पूर्वी (दिल्ली) जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने ओखला निवासी एक व्यक्ति से दिल्ली के थाना सनलाइट कॉलोनी के फ्लाईओवर के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था।
मामला 5 मार्च का है जब ओखला निवासी एक व्यक्ति थाना सनलाइट कॉलोनी के फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप, चार्जर, हैडफोन, ईयरपोड और तीन हजार रुपए नकद तथा आईफोन था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 27 मार्च की सुबह करीब 5:00 बजे रिंग रोड के पास से तीन मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ निवासी आस मोहम्मद, ओखला निवासी अल्तमस और शाहीन बाग निवासी जीशान को गिरफ्तार किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























