
हापुड़ निवासी आर्किटेक्ट लखनऊ में सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आर्किटेक्ट भव्य सैनी को लखनऊ में आयोजित टेक्नोवेशन कार्यक्रम में टाइटन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 800 से अधिक आर्किटेक्ट शामिल हुए जिसमें भव्य सैनी द्वारा तैयार प्रोजेक्ट को कार्यक्रम में सराहा गया और उन्हें टाइटन अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर भव्य सैनी की बहन आर्किटेक्ट ख्याति सैनी भी मौजूद रही। आपको बताते चलें कि भव्य सैनी के पिता नीरज सैनी जिला अस्पताल में मुख्य फार्मासिस्ट हैं। भाई बहन का हापुड़ पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























