👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से करोड़ों रुपए के विकास कार्य रुके हुए हैं। ब्रजघाट में वीआईपी घाट और पर्यटन सूचना केंद्र का निर्माण अटका हुआ है। क्षेत्र में 13.45 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। फव्वारा चौक पर 17 फीट ऊंची मां गंगा की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। विकास कार्यों के लिए कई महीने पहले धनराशि भी जारी हो चुकी है लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण विकास कार्य अटके हुए हैं।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























