हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर जल भराव से जल्द ही लोगों का राहत मिलेगी। 8.5 करोड़ रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। समग्र विकास योजना के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा मंडल से लेकर ततारपुर बाईपास तक नाले का निर्माण होगा।
प्राधिकरण ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दी है जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गढ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे नाल ना होने के कारण मोहल्ले के घरों से निकलने वाला गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। गिरधरपुरा, भीम नगर, सुभाष नगर, न्यू सुभाष नगर, अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, शिव नगर, न्यू भीम नगर, साकेत आदि मोहल्ला के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गलियों में पानी भरा रहता है। ऐसे में जल्द ही इन लोगों को राहत मिलेगी।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























