हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में हापुड़ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हापुड़ टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप (powered by EHapurNews- www.ehapurnews.com) का आयोजन किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप शनिवार 25 सितंबर और रविवार 26 सितंबर को आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में 25 साल तक के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा।
बता दें कि युवाओं की खेल के प्रति प्रतिभा को निखारने के लिए हापुड़ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन 25 और 26 सितंबर को एक हापुड़ टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का ओयोजन करने जा रहा है जिसमें 25 वर्ष तक पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट एक टेनिस बॉल के साथ खेला जाएगा जिसमें 10-10 ओवरों का मैच होगा। मैच में जीतने वाले विनर, रनरअप, सेकेंड रनरअप को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। मैच में जो भी खिलाड़ी खेलना चाहते हैं वह 20 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड जरूरी है। बता दें कि एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी खेल सकेंगे।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन:
इच्छुक खिलाड़ी 9548727474, 9897327353,8077059655 पर कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:


































