
हापुड़: 8वीं तक की मान्यता, 12वीं तक का कर रहे संचालन, दर्जनभर स्कूल चिन्हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में नियमों के विपरीत कुछ ऐसे स्कूल चल रहे हैं जिनके पास कक्षा आठवीं तक की मान्यता है और स्कूलों से साठगांठ कर कक्षा 12 तक का संचालन कर रहे हैं। ऐसा करना कानूनी अपराध है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मामले में दर्जन पर स्कूलों को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ स्कूलों के पास कक्षा आठवीं तक की मान्यता है जो कि टाइप करके कक्षा 12 तक का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में अन्य संस्थाओं से सर्टिफिकेट बनवाए जाते हैं। यह आपराधिक कृत्य हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। साथ ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मामले में दर्जन भर स्कूलों को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























