
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में चौधरी ढाबे पर राशन चोरी कर उसके वजन को बढ़ाने के लिए पानी डालने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार ने चार विभागों की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। मौके पर मिले आठ ट्रकों को पकड़ा जिन्हें कब्जे में लेकर नवीन मंडी में सीज कर दिया गया है। पांच ट्रक चालक पकड़े गए हैं जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम से राशन गाजियाबाद जा रहा था। ढाबे पर ट्रकों को रोककर उनमें से खाद्य निकालने का मामला सामने आया है। कुल आठ ट्रक पकड़े गए हैं जिन्हें जब्त किया गया है। राशन निकालकर उसमें पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर बुलंद लॉजिस्टिक्स के यह ट्रक बताए जा रहे हैं। इस कंपनी का गाज़ियाबाद में पंजीकरण प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है जो अधिकारी देरी से पहुंचे उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।चौधरी ढाबे पर सरकारी राशन की चोरी की जा रही थी। यहां ट्रक रोक कर उनमें से खाद्यान्न की बोरियों को उतार कर पानी का छिड़काव कर वजन बराबर किया जा रहा था। सूचना पर एडीएम हापुड़ संदीप कुमार के साथ एसडीएम हापुड़ ईला प्रकाश, क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप सिंह आदि अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की और आठ ट्रकों को पकड़कर उन्हें नवीन मंडी में सीज कराया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926































