👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान, ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान के उद्घोष के साथ मंगलवार को हापुड़ में स्कूली, छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने एक जागरुकता रैली निकाली।
हापुड़ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं तथा एनसीसी कैडेट्स ड्रैस में संस्था के बैनर के साथ एक स्थान पर एकत्र हुए। छात्र-छात्राओं के हाथों में बैनर व तख्तियां थी जिन पर नशा छोड़ो, जीवन ने नाता जोड़ो, तथा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा जैसे स्लोग्न लिखे थे।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं लोगों से ट्रैफिक रुल का पालन करने का आह्वान कर रहे थे। वे भारत माता की जय के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर भ्रमण के बाद रैली विश्राम स्थल पर समाप्त हो गई।




























