दो मंजिला बनेगा हापुड़ रेलवे स्टेशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन दो मंजिला बनेगा। मुरादाबाद रेल मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों को दो मंजिला बनाने की तैयारी की जा रही है जिनमें हापुड़ भी शामिल है। बिल्डिंग के पुनर्निर्माण के साथ-साथ यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, एसी वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज, शौचालय आदि बनाए जाएंगे। पेयजल की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। यह सभी कार्य एक साल के भीतर पूरे होंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।’

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल संवाद करेंगे और रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए रेलवे विभाग तैयारियों में जुट गया है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पीएम संवाद करेंगे। कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























