👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ सेना भर्ती को लेकर चल रहे विरोध के मद्देनजर हापुड़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है. एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस कर्मियों के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों का सामान भी चेक किया और पूछताछ की. आपको बता दें कि अग्निपथ सेना भर्ती को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है. ऐसे में हुडदंगी रेलवे ट्रैक पर जाकर हंगामा काट रहे हैं जिसे देखते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को बढ़ा दिया गया.

























