हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाडा निवासी योगेन्द्र पुत्र निंदर ने नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल यूथ गेम्स में हिस्सा लेकर बाजी मारी है और जनपद का नाम विदेशों में भी रोशन किया है. 23 मई 2022 को नैपाल में आयोजित इंडो नैपाल यूथ गैम्स में धावक योगेंद्र ने हिस्सा लिया जिसमें तीन किलोमीटर की दौड़ में मोर्चा मारते हुए पदक हासिल किया जिसे प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. मेडल जीतकर योगेंद्र जब गुरुवार को अपने गांव पलवाड़ा पहुंचे तो ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया.
समाजसेवी राजू ठाकुर और ग्राम प्रधान यूसुफ मेवाती सहित अनेक लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और हौसला अफजाई की.
ग्रामीणों का कहना हैं कि योगेंद्र अच्छा रेसर है जो कई दौड प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना चुका है और कई मेडल हासिल किए हैं जिसने नेपाल में दौड़ जीतकर गांव ही नहीं क्षेत्र और जनपद का नाम भी रोशन किया है. इस अवसर पर श्रीकांत, उदयवीर सिंह, राजपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, भगवंत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.


























