
हापुड़: आज स्वर्गाश्रम रोड से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति दो घंटे के लिए रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड स्थित बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति सोमवार आज बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रेक्टिफिकेशन कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता विजेंद्र ने बताया कि इस कार्य के चलते फीडर नंबर 3 से जुड़े वैशाली कॉलोनी, इंद्रलोक कॉलोनी, कृष्णा नगर, कांति धर्मशाला, जगन्नाथ पुरी, अर्जुन नगर, विद्यानगर, जैन लोक, स्वर्ग आश्रम रोड की बिजली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी। फीडर नंबर 4 से जुड़े मोहल्ला देवलोक, केशव नगर, प्रभा विहार, आनंद लोक, सैनी मार्केट, पार्कलैंड, ग्रीन वैली की विद्युत आपूर्ति 12 बजे से 2:00 बजे तक बाधित रहेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























