👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने छह वारंटियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह वारंटियों को निजामपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंकज पुत्र फूल सिंह निवासी मुरादपुर हापुड़ देहात, विशाल पुत्र सुंदर निवासी प्रह्लाद नगर हापुड़ देहात, शैंकी पुत्र राकेश निवासी भीम नगर हापुड़ देहात, गुलशन पुत्र राकेश निवासी भीम नगर हापुड़ देहात, शुभम उर्फ शिवम पुत्र किशोर निवासी भीम नगर हापुड़ देहात तथा गुलशन उर्फ भीम पुत्र सुनील निवासी सुभाष नगर हापुड़ देहात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 तथा 308 के तहत मुकदमा दर्ज है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























