मतगणना स्थल पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने जमकर सबक सिखाया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एक बार फिर से जीतने वाले प्रत्याशियों को चेतावनी जारी की है कि विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे जिनकी मतगणना रविवार सुबह आठ बजे शुरु हुई। इस दौरान कोविड व अन्य नियमों का पुलिस ने सख्ती से पालन कराया और लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
लोगों को नियमों की याद दिलाई। ताजा मामला हापुड़ की नवीन मंडी स्थल का है जहां मतगणना स्थल पर पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस को लाठी का सहारा लेना पड़ा और लापरवाह लोगों पर लाठी बरसाई।
*लॉकडाउन में सीसीटीवी से रखें अपनी दुकान, शोरुम पर नज़र, अभी कॉल करें:*
























