👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिन हो या रात, जनपद हापुड़ की पुलिस पूरी तरह चौकन्ना रह कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त कर गुंडों को सबक सिखाने के साथ-साथ, आपराधिक तत्वों की धर पकड़ जारी है।
हापुड़ पुलिस ने रात में गरुड़ वाहिनी के साथ नगर की सड़कों पर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर के संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
































