हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए मेरठ पुलिस के साथ हापुड़ पुलिस भी सहयोग कर रही है। आपको बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह हापुड़ में तैनात है। जिस पर मेरठ में मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार को महेंद्र अपने पोते के कुआं पूजन के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर होकर कार्यक्रम में शामिल हुआ। रात को मेरठ के भावनपुर स्थित बैंकट हॉल में जब डांस हो रहा था तो महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली गंगानगर के निवासी फोटोग्राफर विजय कुमार के पेट में लग गई। विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया और हेड कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए हापुड़ पुलिस भी मेरठ पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह दबिश दे रही है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884























