हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 तमंचे व 7 अधबने तमंचे तथा हथियार बनाने के औजार बरामद किए है। आरोपी आन डिमांड तमंचे बनाकर बदमाशों को 3-4 हजार रुपए में बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि हापुड़ पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि दो लोग तमंचे बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बदमाशों को 3-4 हजार रुपए में बेचते है। पुलिस सूचना को सटीक मानकर निगरानी बढ़ा दी और एसएसवी चौकी के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर 16 तमंचे व 7 अधबने तमंचे हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना मंडौली के जिसौरी का छोटू तथा चैनापुरी हापुड़ का युनूस है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बदमासों को 3-4 हजार रुपए में तमंचे सप्लाई करना स्वीकार किया है।
































