👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गुंडों के नकेल डालने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस ने चैकिंग व्यवस्था को और कड़ा किया है ताकि गुंडे बच नहीं सके। हापुड़ पुलिस गुंडों की तलाश में सड़कों पर उतरी हुई है।
सीओ हापुड़ एस.एन.वैभव पांडे की अगुवाई में पुलिस सड़कों पर पैदल गश्त कर रही है और मुख्य मार्गों पर दुपहिया वाहनों की चैकिंग कर रही है। पुलिस ने सोमवार को बैंकों के ईर्द-गिर्द घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सायरन व सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की साथ ही बैंक प्रबंध तंत्र व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस हापुड़ के सर्राफा बाजार भी गई और चैकिंग की।
Navratri Special थाली के लिए ऑर्डर करें: 9358234622

































