मेरठ से आए दो तमंचेधारी हापुड़ पुलिस ने दबोचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):मेरठ से तमंचे लेकर हापुड आए दो बदमाशों को कोठी गेट क्षेत्र से पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपारधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।आरोपी जनपद मेरठ के थाना लिसाडी गेट के मौहल्ला श्याम नगर के शाहनवाज व फिरोज हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























