
👁 13 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध गांजा, नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान चाहकमाल थाना हापुड़ जनपद हापुड़ है जिसके कब्जे से पुलिस ने 650 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बेचकर प्राप्त हुए 3,550 रुपए नकद बरामद किए हैं।
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शनिवार को थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा आरोपी को बदनौली वाले रास्ते पर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध गांजा और नकदी बरामद की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846





























