हापुड़: बिना सराए एक्ट पंजीकरण वाले होटलों पर पुलिस की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों को दरकिनार कर होटल संचालित किया जा रहे हैं। गुरुवार की देर शाम हापुड़ कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों पर पहुंच कर सराय एक्ट का रजिस्ट्रेशन मांगा तो विभाग चौक गया। अधिकांश होटल ऐसे हैं जो कि सराय एक्ट में पंजीकृत ही नहीं है। ऐसे में सभी होटल संचालकों को पुलिस ने चेतावनी भी दी है। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित जवाहरगंज के सामने गढ़ रोड पर स्थित पैराडाइज होटल समेत विभिन्न होटलों पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम पहुंच कर सराय एक्ट से जुड़े कागज मांगे तो संचालक कागज नहीं दिखा सके। किसी के पास पंजीकरण ही नहीं तो किसी का खत्म हो चुका है। इसके बाद होटल संचालकों को जल्द से जल्द सराय एक्ट में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
हापुड़ की क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह ने बताया कि सराए एक्ट में बिना पंजीकरण चल रहे होटलों को चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द सराए एक्ट में पंजीकरण कराए। इस दौरान होटल संचालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

























