👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बेटे गौरव शर्मा का चयन अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है. मंडल स्तर पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए गौरव शर्मा चयनित हुए हैं. चयनित टीम 20 जून से नोएडा में होने वाले जॉन टूर्नामेंट ट्रायल मैच में तीन अन्य मंडलों की टीम के साथ खेलेगी.
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा 2022-23 की क्रिकेट टीम का गठन किया जाना है. इसके लिए बुलंदशहर को मंडल बनाकर 29 मई से 31 मई तक मैच का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. चयनित टीम अब 20 जून से नोएडा में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल मैच में हिस्सा लेगी जहां अन्य मंडलों की टीम के साथ उसका मुकाबला होगा.
निशाने बाजी के लिए FREE TRIAL: 7668494749

































