हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अधिकारी विकास के तमाम वादे करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर यह सभी खोखले हैं। हापुड़ के मजीदपुरा की गली नंबर-जीरो की सड़क का कुछ हिस्सा हाल ही में धंस गया था जिसमे वाहन भी फंस रहे थे लेकिन अब एक बार फिर मोहल्ले वासियों की परेशानी बढ़ गई है। उसी स्थान पर पाइप लाइन फट गई है जिसकी वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मजीदपुरा के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं।
कुछ ही महीने पहले सड़क पर सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसी स्थान पर पाइपलाइन फूट गई थी जिसके पश्चात अधिकारियों ने कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। कुछ समय के लिए लाइन दुरुस्त होने के बाद ठीक चली लेकिन एक बार फिर पिछले दो दिनों से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को लापरवाही छोड़ मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को समस्या से निजात दिलाना चाहिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























