
हापुड़: ईदगाह रोड के खराब हालात से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित ईदगाह मार्ग के हालात बेहद खराब है जहां हालात यह है कि कभी भी वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ई-रिक्षाएं तो पलट रही हैं। लोगों ने मामले में जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि क्षेत्र से रात के समय डंपर निकलते हैं। ऐसे में सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद संबंधित विभाग ने बड़ी और मजबूत पुलिया का निर्माण कर दिया। पिछले करीब 10 दिनों से सड़क जर्जर हालत में है। पुलिया का निर्माण तो कर दिया लेकिन सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। ऐसे में जगह-जगह जल भराव की स्थिति भी बनी हुई है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































