
हापुड़: जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित अयोध्यापुरी के आसपास पानी भरा होने की वजह से क्षेत्रवासी बेहद नाराज हैं जिन्होंने सड़क पर उतर कर जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की। सड़क पर उतरी महिलाओं ने कहा कि पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि यहां लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं और मजबूरन उन्हें बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने मामले में जल्द से जल्द जल निकासी की मांग की है।
अयोध्यापुरी, मीनाक्षी रोड आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हुए और कहा कि इलाके में जल भराव की वजह से उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन लापरवाह सुनने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731
























