हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर सभी विकास के दावे और वादे कर रहे हैं लेकिन लोगों की मुख्य समस्याओं में से एक आवारा कुत्तों और बंदरों पर किसी का ध्यान नहीं है। आपको बता दें कि कुछ सभासदों ने तो इस विषय को अपनी प्राथमिकताओं में गिनाया है लेकिन अधिकांश का ध्यान इस ओर नहीं है। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित शांति विहार कॉलोनी के हालात यह है कि यहां बंदरों का जबरदस्त आतंक है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों का आतंक इस कदर है कि वह कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। सिर्फ शांति विहार कॉलोनी की यह तस्वीर नहीं है बल्कि हापुड़ के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का जबरदस्त आतंक है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं।
































