
हापुड़: मिट्टी के भराव को लेकर लोगों ने उठाए सवाल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग- नौ पर ट्रांसपोर्ट चौकी क्षेत्र में हो रहे भराव को लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। रात के समय गुपचुप तरीके से मशीन यहां आती हैं और भराव कर रही हैं जिसकी वजह से उड़ती धूल से लोग बेहद परेशान है। भराव के दौरान हवा में धूल उड़ने से उसकी सेहत पर भी असर पड़ा है। इन दिनों पहले से ही हवा प्रदूषित है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
टीपी नगर चौकी क्षेत्र में हो रहे इस भराव को लेकर लोगों ने आरोप लगाया है कि यह अवैध रूप से किया जा रहा है। लोगों ने मामले में संबंधित विभाग से गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































