👁 0 views Views
हापुड़: पानी की बर्बादी पर लोगों ने जताई चिंता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी की गली नंबर-7 में साफ पानी की बर्बादी पिछले दो दिनों से हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने चिंता ताहिर की है जिनका कहना है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और पानी की बर्बादी को रोके। पानी की बर्बादी के कारण क्षेत्र की जल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
वार्ड नंबर-13 की यह तस्वीर अपने आप में बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से पानी लगातार बह रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है और कहा है कि शीघ्र से शीघ्र पानी की बर्बादी को रोका जाए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























