
हापुड़: श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के पुजारी पंडित शोभित मिश्रा ने की गणेश उत्सव में आरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में लाल पार्क वाली गली आर्यनगर हापुड़ में चल रहे गणपति महोत्सव के आठवें दिन के सायंकाल आरती पूजन में श्री बाँके बिहारी मंदिर वृन्दावन के पुजारी पंडित शोभित मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रुप में पूजन आरती किया। पूजन मुख्य आचार्य कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले एवं महासभा परामर्श मंडल विद्वान पंडित आशुतोष शुक्ला ने कराया तथा ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन के युवा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक पंडित मोक्ष शर्मा ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। महासभा की ओर से अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के० सी० पाण्डेय काशी वाले, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बंसल ने सुन्दर गणेश प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के साथ बास्केट प्रसाद भेंट किया। जैसे जैसे महोत्सव अंतिम पड़ाव पर पहुँच रहा है। भक्तों का उत्साह और जोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर पंडित दीपक शर्मा, पंडित शौर्य शर्मा, पंडित कृष्णा शर्मा,भरत श्रीहान पाण्डेय, पंडित हर्षित शर्मा, पंडित भव्य शर्मा, पूनम शर्मा, निशि शर्मा, ऋतु शर्मा, माधव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























