हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर के पास सोमवार को रूट डायवर्ट होने के कारण हाईवे किनारे बड़े वाहन खड़े हो गए जिसकी वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दौरान छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार की दोपहर तक रूट डायवर्ट होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि करीब 12:30 ट्रैफिक को छोड़ दिया गया जिसके बाद वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए पुलिस ने दोपहर तक वाहनों का रूट डायवर्ट किया जिससे शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जल चढ़ने के पश्चात दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैफिक खोल दिया गया जिसके पश्चात वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























