हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामगंज में स्थित खुली खत्तियां हादसों को न्योता दे रही हैं। आलम यह है कि यह खुली खत्तियां अब कूड़ा घर में धीरे-धीरे तब्दील हो रहे हैं। हालात तो यह है कि सुबह के समय लोग इन खत्तियां का इस्तेमाल शौचालय के रूप में भी करते हैं जिसकी वजह से यहां गंदगी फैली रहती है और बदबू आती है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा मुश्किल होती है। बताते चलें कि इन खत्तियां में कई बार पशु भी गिर चुके हैं। हालत यह है कि कोई भी इन खत्तियों पर ध्यान देने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह खुली खत्तियां अब धीरे-धीरे कूड़े घर का रूप ले रही हैं। यहां काफी ज्यादा गंदगी पड़ी हुई है। कई बार तो यहां एक पशु गिर चुके हैं। इसके बाद लोगों ने खत्ती के मुंह को तोड़कर पशु का रेस्क्यू किया था लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान न होने की वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































