हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार की रात को विभिन्न क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घायलों में एक महिला भी शामिल है जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह तीनों सड़क हादसे जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के धीरखेड़ा निवासी 57 वर्षीय सत्ते पुत्र शिवचरण बाइक पर सवार होकर जैसे ही मंगलवार की रात 9:00 बजे मेरठ-हापुड़ बाईपास पर स्थित धनोरा कट के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरा सड़क हादसा रात 12:00 बजे भीम नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास हुआ जहां कार में सवार चार लोग घायल हो गए। डॉ सुशील कुमार पुत्र राजपाल मेरठ रोड पर स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था। कार में उसके साथ पत्नी पूनम, 12 वर्षीय पुत्र अंश तथा बेटी वैष्णवी थी। जैसे ही गाड़ी नवीन मंडी के पास पहुंची तो बोलेरो गाड़ी ने डॉ सुशील कुमार की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें चारों घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं तीसरा सड़क हादसा मंगलवार की देर रात 2:30 बजे का है जब दिल्ली निवासी रोहित कुमार छोटे हाथी में परचून का सामान लेकर दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह थाना देहात के पास पहुंचा तो छोटा हाथी किन्ही कारणों से अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से जा टकराया। इस दौरान रोहित घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































