हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस में एक बार फिर नवजात का जन्म हुआ है। सोमवार की रात को एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हापुड़ के गांव सादिकपुर निवासी पूजा पत्नी सोनू को सोमवार की रात करीब 8:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई। इसके पश्चात 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी बृजेश कुमार और पायलट मोहम्मद आमिर ने गर्भवती महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जिसके पश्चात वह अस्पताल के लिए निकल पड़े। रास्ते में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा हुई जिसके पश्चात एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक कर गर्भवती महिला की मां धर्मवती की मदद से ईएमटी बृजेश और पायलट ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें हापुड़ के सीएससी में भर्ती कराया गया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























