हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ जंक्शन के समीप गुरुवार को एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 73 व 74 के बीच गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे 62 वर्षीय बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच वह दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ और हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























