हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव अच्छेजा में उस समय हड़कंप मच गया जब शुक्रवार को हापुड़ कोतवाली पुलिस और पीएसी अवैध निर्माण की शिकायत पर गांव पहुंची जहां एचपीडीए के अधिकारियों ने मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस बल को देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गांव अच्छेजा में हाईवे पर एक भवन के खिलाफ एचपीडीए में शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि भवन का अवैध रूप से निर्माण किया गया है जिसके पश्चात एचपीडीए के अधिकारियों ने मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी और शुक्रवार को अधिकारी हापुड़ कोतवाली पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि इस भवन में एक ओयो होटल भी संचालित है। पुलिस को देखकर गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारी जांच के बाद वापस लौट गए। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।
चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक महिला ने चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने तथा मुकदमा वापिस लेने की धमकी के आरोप लगाते हुए हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज…
Read more
























