
हापुड़: मेरठ तिराहे पर क्षतिग्रस्त पलिया का अधिकारियों ने लिया जायजा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहे पर क्षतिग्रस्त रास्ता हादसे को दावत दे रहा है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया और टूटी पुलिया की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही बुलंदशहर रोड पर पैच वर्क के भी निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर रोड से मेरठ रोड पर स्थित एआरटीओ विभाग तक सड़कों पर पैच वर्क का कार्य होगा जबकि टूटी पुलिया की भी मरम्मत कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि 35 साल पहले पुलिया का निर्माण हुआ था। भारी बारिश के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया की मरम्मत का कार्य रविवार आज से शुरू होगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
































