हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में मंगलवार को मरीजों संख्य बढ़ गई। मौसम के करवट लेने और दो दिनों की छुट्टी के बाद पहुंचे मरीज अधिकांश वायरल के शिकार हैं जिन्हें खांसी, वायरल, तेज बुखार, गले में खराश की शिकायते हैं। वहीं कुछ मरीज कुत्ता काटे के इंजेक्शन और कोरोना की आरटीपीसार जांच करने के सरकारी अस्पताल पहुंचे। बुखार के मरीजों की यह संख्या गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर लगभग प्रतिदिन 500 से 600 के बीच है। हापुड़ सीएसची के अधीक्षक डां. दिनेश खत्री ने बताया कि यहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं और मौसम के करवट लेने से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के 60 फीसदी मामले हैं जिन्हें बदन दर्द, खांसी की परेशानी हैं। भीड़ बढ़ने से भले ही स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं लेकिन वह अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहा है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























