
हापुड़: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिका से पड़ोसी युवक ने चार घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गांव सरावा निवासी शोएब है।
एक व्यक्ति ने बताया कि 24 मार्च को वह अपने निजी कार्य से मेरठ जिले के सरधना गया था। सुबह करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से लापता है जिसके बाद उन्होंने पत्नी को डायल 112 पर सूचना देने को कहा। इसी बीच वह पड़ोसी शोएब के घर पहुंचे तो नाबालिक कमरे में बंद मिली। स्वजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने चार घंटे तक पीड़िता को बंधक बना कर रखा और मुंह हाथ से दबाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl

































