हापुड़: अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर अवैध रूप से लगे होर्डिंगस के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को सड़कों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग को उतारने का कार्य शुरू हुआ। इन अवैध रूप से लगे हार्डिंग की वजह से नगरपालिका को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से यह होर्डिंग सड़कों पर दिख रहे हैं।
सोमवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास अवैध होर्डिंग्स को उतारा। नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने नगरपालिका का एक बड़ा ट्रक लेकर पहुंचे और अवैध होर्डिंग हटाए। साथ ही उतारकर नगर पालिका की गाड़ी में रख लिए।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर
































