हापुड़ नगर पालिका करेगी 10 करोड़ से सड़कों का निर्माण












हापुड़ नगर पालिका करेगी 10 करोड़ से सड़कों का निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ शहर में विकास कार्यों के लिए शासन ने 15 वें वित्त आयोग में पालिका को करीब 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे सड़कों का निर्माण और कूड़ा एकत्र करने के लिए पालिका वाहन खरीदेगी। साथ ही पथ प्रकाश और जलभराव की समस्या दूर होगी।
इससे निकायों में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। नगर पालिका टाइड धनराशि को एयर क्वालिटी कंट्रोल मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन आदि की खरीद में खर्च करेगी। इसके साथ अनटाइड धनराशि का उपयोग सड़क व नाला निर्माण, सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि पर किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि शासन से बजट मिलने के बाद प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजे जाएंगे। कोशिश है कि अगले सप्ताह तक प्रस्ताव बनाकर भेज दिए जाएं। स्वीकृति के तुरंत बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!