
हापुड़ पालिका करेगी 3.85 करोड़ रुपये से सड़कों और नालों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पालिका द्वारा 21.77 लाख से गढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे मीनाक्षी रोड पर सड़क के दोनों ओर महमाई मंदिर तक साइड पटरी, 18.61 लाख से गढ़ रोड पर महेंद्र शोरूम के पीछे मुख्य मार्ग तक नाली व सीसी सड़क, 29.32 लाख से मोहल्ला गणेशपुरा में चौपाल से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 16.09 लाख से मोहल्ला चमरी में चामंड वाली गली में नाली व सीसी सड़क, 23.54 लाख से मोहल्ला कृष्णा विहार की गली नंबर चार में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा।
फ्रीगंज रोड का होगा निर्माण : वहीं, 38.78 लाख से रेलवे रोड के तिराहे पर देवी मंदिर के पास जूस की दुकान से कचहरी के सामने होते हुए तहसील चौराहे के पास तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण होगा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि आने वाले दिनों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शहर में कराए जाएंगे।
30.73 लाख से मोहल्ला काशीनाथनगर में मंदिर से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 41.27 लाख से मोहल्ला मोती कॉलोनी की गलिर्या व इंटरलॉकिंग सड़क, 28 लाख से मोहल्ला रफीकनगर की गई गलियों में नाली व सीसी सड़क, 17.48 लाख से मोहल्ला पीरबाउद्दीन में नाली व सीसी सड़क, 19.34 लाख से रामपुर रोड स्थित एसटीपीसी सेंटर के बाहर इंटरलॉकिंग सड़क, 35.64 लाख से मोहल्ला हरद्वारी नगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क और 27 लाख से मोहल्ला भगवानपुरी में नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































