
👁 22 views Views
हापुड़ नगर पालिका का नवयुग योजना के तहत चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका का चयन नवयुग योजना में हुआ है जिसके तहत शहर में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर में गौरव पथ, ऑडिटोरियम के साथ-साथ ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनेगा। सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे और भी काफी कुछ कार्य कराए जाएंगे।
हापुड़ समेत 58 नगर पालिकाओं का चयन इस योजना में हुआ है जिसके चलते क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। पर्यावरण के अनुकूल शवदाह ग्रह भी बनाया जाएगा। पहले चरण में 12 करोड़ की धनराशि जारी हुई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

































