हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नगर पालिका परिषद से भ्रष्टाचार का पुराना नाता है। हापुड़ के शिवपुरी में स्थित एक प्लॉट के बाहर लगा कूड़े का ढेर प्लॉट मालिक के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जब वह नगर पालिका परिषद हापुड़ पहुंचा तो अधिकारियों ने कूड़ा हटवाने के एवज में रिश्वत की मांग की। जब पीड़ित ने रुपए देने से मना कर दिया तो उसके साथ अभद्रता की जिसके बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ निवासी दीपांशु ने बताया कि उनका गत्ता फैक्ट्री के पास एक खाली प्लॉट है जिसके बाहर कूड़ा पड़ा है। जब प्लॉट मालिक ने कूड़ा हटाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ से अपील की तो नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारी भड़क गए। पीड़ित का कहना है कि कूड़ा हटाने के बदले उन्होंने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जब दीपांशु ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो नगर पालिका परिषद हापुड़ में बैठे अधिकारी भड़क गए और उन्होंने पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद दीपांशु ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























