हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार तमाम वादे और दावे करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर यह सभी खोखले साबित होते हैं। नगर पालिका परिषद वैसे तो वाहनों के रखरखाव पर अच्छा खासा रुपया खर्च करती है लेकिन इसके बावजूद भी इन वाहनों को सहारे की जरूरत पड़ रही है। गुरुवार को हापुड़ में हुई जोरदार बारिश से नगर पालिका परिषद का परिसर भी जलमग्न हो गया। वहीं कूड़ा उठाने वाले वाहन को जब स्टार्ट किया गया तो वह स्टार्ट ही नहीं हुआ। उंगलियां सेल्फ लगाती रह गई लेकिन यह सरकारी वाहन हिचकी लेत रहा। इसके बाद अन्य वाहन की मदद से धक्का लगा कर जुगाड़ बैठाकर वाहन को स्टार्ट किया गया।
इसका वीडियो भी सामने आया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगरपालिका वाहनों के रखरखाव पर अच्छा खासा रुपया खर्च करती है लेकिन अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से सारा रुपया कहीं और जा रहा है। इस दृश्य के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों को बल मिल रहा है। वाहनों का इस तरह ब्रेकडाउन होने से व्यवस्था चरमरा सकती है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की अपील:































